चारधाम यात्रा का आज से श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री धाम कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है।
विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए। केदारनाथ मंदिर को सजाने का काम शुरू
दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।
गंगोत्री धाम के कपाट कुछ ही देर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंच गए हैं। जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा उनका स्वागत किया गया।
यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस ने पुल के पास रोक दिया, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है।